Alert : स्वाइन फ्लू की चपेट में राजस्थान, अबतक 75 लोगों की मौत

[object Promise]

जयपुर। राजस्थान में स्वाइन फ्लू तेजी से अपना पैर पसारते जा रहा है. राज्य में स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से अबतक 75 लोगों की मौत हो गई है. राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने राज्य के तमाम बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर स्वाइन फ्लू के संदिग्धों की सघन जांच के आदेश दिए हैं.। उन्होंने वायरस के परीक्षण की व्यवस्था करने के लिए पांच नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 5 करोड़ रुपये की मंजूरी दी. ये कॉलेज भरतपुर, भीलवाड़ा, चूरू, डूंगरपुर और पाली में हैं।

जानकारी के मुताबिक भरतपुर में और उदयपुर में सोमवार को स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि पूरे राजस्थान में इस बीमारी की चपेट में आने से अबतक 75 लोगों की जानें जा चुकी है.स्वास्थ्य मंत्री ने संयुक्त निदेशक, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों, मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों और अस्पतालों के अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी 33 जिला अस्पतालों में सैम्पलस के परीक्षण के लिए मशीनें और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

राज्य में 12 स्थानों पर परीक्षण की सुविधा है – सात मेडिकल कॉलेज, जोधपुर में डेजर्ट मेडिकल रिसर्च सेंटर और चार प्राईवेट प्रयोगशालाएं.रघु शर्मा ने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे के विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई व्यवस्था पर संतोश व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और इलाज शुरू करना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों से बीमारी का जल्द पता लगाने और इलाज की व्यवस्था को मजबूत करने का आग्रह किया. मंत्री ने कहा कि राज्य में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक लाख टेमीफ्लू टैबलेट्स की आपूर्ति की गई है, और उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *