शिवपाल के बारे में पूछे जाने पर भड़क उठे अखिलेश यादव

डेस्क। शिवपाल यादव के जल्द ही भाजपा में जाने की अटकलों के बीच अखिलेश यादव का एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने सभी को चौका दिया। बता दें अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि शिवपाल को राज्यसभा में भेजने या विधानसभा में डेप्युटी स्पीकर बनाए जाने की चर्चा है।

इसी बीच जब चाचा शिवपाल को लेकर सवाल किया गया तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भड़क गए और कहा कि यह समय को बर्बाद करने वाला सवाल है। अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज में पत्रकारों से बातचीत की उन्होंने बीजेपी पर जमकर शिकंजा कसा, इस दौरान जब उनसे शिवपाल यादव को लेकर सवाल किया गया तो उनकी नाराजगी जगजाहिर हो गई।

अखिलेश यादव ने कहा कि उन बातों के लिए सवाल पूछकर आपको वक्त नहीं बर्बाद करना चाहिए।

बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव से पहले सपा छोड़कर अलग पार्टी बनाने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव को 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने मना लिया था। पर सपा की ओर से महज एक सीट मिलने से वह असंतुष्ट थे। सूत्रों की माने तो सपा के टिकट पर जीत मिलने पर शिवपाल यादव ने दोबारा सपा संगठन में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की मांग की थी पर इसे अखिलेश यादव ने ठुकरा दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *