करोबार । वित्त बजट पेश होने के बाद कल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बयान जारी करते हुए कहा है की जीएसटी परिषद की अगली बैठक केंद्र विमान ईंधन को माल एवं सेवा कर के अंतर्गत लाने के लिए चर्चा करेगा। उन्होंने कहा यदि देखा जाए तो वैश्विक स्तर पर ईंधन की क़ीमत ने भारी बढ़ोत्तरी हो रही है जो कि सभी के लिए चिंता का विषय है।
वर्ष 2017 में जब देश ने जीएसटी प्रणाली लागू की गई तब सरकार ने लेवी, पांच जिंस- कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, पेट्रोल, डीजल और एटीएफ इसके दायरे से बाहर रखा। लेकिन अब वह विचार कर रही है की विमान ईंधन को जीएसटी दायरे के भीतर लाया जाए।
सीतारमण ने एसोचेम के साथ बजट-बाद परिचर्चा में कहा की एटीएफ को जीएसटी में शामिल करने का फैसला सिर्फ केंद्र सरकार नहीं ले सकती। हम इसे परिषद ने प्रस्तुत करेंगे जिसके बाद इसका अंतिम फैसला परिषद लेगी। जानकारी के लिए बता दें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री स्पाइस जेट के संस्थापक अजय सिंह के विचारों पर प्रतिक्रिया दे रही थीं जिनमें सिंह ने एटीएफ को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री से समर्थन मांगा था।
Leave a Reply