तुर्की के होने वाली बातचीत के बाद रुक सकता है युक्रेन और रूस के मध्य जारी युद्ध

Russia| रूस युक्रेन के मध्य जारी युद्ध को आज 33 वां दिन हो गया है। रूस ने युक्रेन को तहस नहस कर दिया है। उसके सभी सैन्य संस्थाओ को उड़ा दिया है। वही इस युद्ध मे अब तक हजारों लोगों की जान चली गई हैं। युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेस्की लगातार रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत कर युद्ध विराम की कवायद में लगे हुए हैं।

अब इसी बीच युक्रेन के राष्ट्रपति का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि तुर्की में होने वाली रूस के साथ बैठक में मुख्य रूप से युक्रेन की संप्रभुता अखंडता पर केंद्रित होगी। युक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा हम अब जल्द से जल्द शान्ति चाहते हैं हमारे उद्देश्य की हम जल्द ही इस युद्ध को रोक सके।उन्होंने कहा तुर्की में बातचीत का यह पहला मौका है जब हम आमने सामने होंगे। हम हर सम्भव प्रयास करेंगे की इस युद्ध को रोका जा सके और रूस शान्ति प्रस्ताव को स्वीकार कर ले।
रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की में रूस और यूक्रेन के मध्य होने वाली वार्ता आज या कल हो सकती है। इस युद्ध का मुख्य उद्देश्य युद्ध विराम है। युक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि उनकी सेना रूसी सेना की शर्तों पर भी विचार कर रही है हो सकता है वह उनकी शर्तो को मानते हुए इस युद्ध को विराम दे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *