गिरफ्तारी पर सुप्रीम रोक के बाद बदले कवि विश्वास के बोल कहा, मेरे पास राघवेंद्र राम का सम्बल है

डेस्क। इन दिनों सीएम केजरीवाल, पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री मान और कवि कुमार विश्वास के बीच सियासी रंजिशें जोर पकड़ रहीं हैं। पंजाब में दर्ज केस के मामले में अरेस्ट को लेकर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है।

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए बिना किसी का नाम लिए विश्वास ने AAP सरकारों को कड़घरे में लिया। उन्होंने इशारों में केजरीवाल पर तंज करते हुए कहा कि तेरे पास सरकारी रथ तो मेरे पास राम का संबल। 

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब चुनावों के दौरान खालिस्तान के मुद्दे पर केजरीवाल को चुनौती देने के मामले में उन पर केस दर्ज किया गया था। 

उनपर केस दर्ज हुआ तो वह हाई कोर्ट जा पहुंचे और अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक भी लगा दी। 

इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पूरे एक युग बाद पैदा हुईं करोड़ों भारतीयों की चेतना-सम्पन्न आशाओं की हत्या करके झपटे हुए, इन दो सरकारों के रथ पर चढ़े हुए, हे अहंकारी-आत्मुग्ध बौने अर्धरथी युग-रावण। तेरे पास अगर सरकारी रथ है तो मेरे पास मेरे राघवेंद्र राम का यह सम्बल है। देखते हैं तेरा दशहरा कब तक टलता है।

बता दें कि पंजाब चुनाव के दौरान विश्वास ने सीधे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा था कि हिम्मत है तो कहकर दिखाओ कि खालिस्तान के खिलाफ हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *