हार के बाद कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप के सिलसिले ने पकड़ी तूल, हरीश बोले

कांग्रेस| करारी हार के बाद कांग्रेस में बवाल आरंभ हो गया है। पार्टी में मचे घमासान के बीच एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के सिलसिले ने तूल पकड़ रखी है। वही अब खबर आ रही है कि कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड में पार्टी चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने स्वयं को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने एक ट्वीट कर कहा, #पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप अत्यधिक गंभीर है और यदि वह आरोप एक ऐसे व्यक्ति पर लगाया जा रहा जो मुख्यमंत्री रहा है, जो पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा है, जो पार्टी का महासचिव रहा है और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य है और आरोप लगाने वाला व्यक्ति भी गंभीर पद पर विद्यमान व्यक्ति हो और उस व्यक्ति द्वारा लगाये गये आरोप को एक अत्यधिक महत्वपूर्ण पद पर विद्यमान व्यक्ति व उसके सपोटर्स द्वारा प्रचारित-प्रसारित करवाया जा रहा हो, तो यह आरोप और भी गंभीर हो जाता है।
यह आरोप मुझ पर लगाया गया मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि कांग्रेस पार्टी मेरे पर लगे इस आरोप के आलोक में मुझे पार्टी से निष्कासित करे। होली बुराईयों के समन का एक उचित उत्सव है, होलिका दहन और #HarishRawat रूपी बुराई का भी इस होलिका में कांग्रेस को दहन कर देना चाहिए।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *