डेस्क। नुपुर शर्मा विवाद देश का वो ज्वलंत मुद्दा बन चुका है जिसपर राजनेताओं से लेकर अभिनेता तक सभी टिप्पणी करते नज़र आ रहें हैं। नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मुहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी के बाद देश भर में हिंसा देखने को मिली है। कई लोगों ने नूपुर का खुलकर समर्थन किया है तो बहुत से लोग नूपुर के विरोध में भी उतरे हैं।
कई जगहों पर नूपुर शर्मा का विरोध हो रहा है और लोगों में गुस्सा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में 1 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा को लेकर एक आदेश जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने बयान में कहा है कि नुपुर शर्मा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
स्वरा ने लिखा है कि,”माना की वो काफी गलत लगती हैं, लेकिन केवल नुपुर शर्मा को दोष देना सही नहीं है। हम सभी उन नेताओं को जानते हैं जिन्होंने इसे शुरू किया और इसे हवा दी, साथ ही इसी से चुनाव भी जीते। आगे स्वरा ने लिखा ‘नफरत आग है और भारत इस आग में जल रहा है।”
स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर संदीप चमरिया ने लिखा कि,”नुपुर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से तय हो गया कि अघोषित रूप से देश में शरिया लागू हो चुका है क्या, क्या हिंदू अब कुछ बोल भी नहीं सकता?”
स्वरा के इस बयान पर तरिकू इसलाम ने लिखा,”नूपुर शर्मा इस सांप्रदायिक राजनीति का बहुत ही छोटा हिस्सा हैं। इसमें असली नफरत करने वाले आरएसएस की विचारधारा और भाजपा की सत्ता की भूखी राजनीति हैं।
साथ ही एक यूजर ने लिखा,”स्वरा के अनुसार आतंकवाद एक नौकरी है और आतंकवाद से लड़ने वाली बाकी दुनिया ही गलत है।”
जानकारी के लिए बता दें कि नुपुर शर्मा ने कोर्ट में एक याचिका दायर कर उनके खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की थी। इसके बाद कोर्ट ने शर्मा की याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया।
मामले पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि उन्होंने ये देखा कि नुपुर शर्मा को उकसाया गया पर इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि वो वकील हैं, तो ये बहुत ही शर्म की बात है। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी होगी।
Leave a Reply