महाराष्ट्र के बाद गोवा में सियासी घमासान, ’40 करोड़ में भाजपा खरीद रही विपक्षी विधायक’

 

डेस्क। महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में राजनीतिक उठापटक की शुरुआत होती नजर आ रही है। गोवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी (विपक्ष) के विधायकों को भाजपा में शामिल होने के लिए 40 करोड़ रुपये की पेशकश रखी गई है।

बता दें कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत के नेतृत्व वाले कम से कम छह विधायकों के भाजपा में जाने की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच राज्य कांग्रेस की तरफ से यह बयान सामने आने के बाद सियासी बिगुल बजता सुनाई दे रहा है। 

इसी बीच गोवा एआईसीसी प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने बताया है कि नेता प्रतिपक्ष के पद से माइकल लोबो को हटा दिया गया है।

कांग्रेस गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि बीजेपी 2/3 विभाजन करने की कश्मकश में जुटी है, ताकि हमारे कम से कम 8 विधायक उनके खेमें में चले जाएं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि हमारे कई नेताओं को धन की पेशकश की गई है। उन्होंने कहा कि मैं पेशकश की गई राशि से बहुत हैरान हूं, पर हमारे 6 विधायक डटे रहे, मुझे उन पर बहुत ही गर्व है।

इस के अलावा चोडनकर के बताया कि उद्योगपतियों और कोयला माफियाओं द्वारा कांग्रेस विधायकों को फोन कर डराया जा रहा है। चोडनकर ने आगे जानकारी दी कि धमकाए गए कुछ विधायकों ने कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव को इस बारे में बताया भी है।

भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर निराधार बताया है। विपक्ष के आरोपो पर गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने बताया कि कांग्रेस “विधायकों से संपर्क करने और पैसे की पेशकश करने का आरोप निराधार है”। आगे उन्होंने कहा कि इन सभी बातों में कोई भी सच्चाई नहीं है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि गोवा बीजेपी का कांग्रेस के इस भ्रम से कोई लेना-देना नहीं है।

बता दें कि गोवा में सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह दावा किया है कि पार्टी विधायकों को भाजपा में शामिल होने के लिए 40 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है। 

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता माइकल लोबो ने कहा, “ये अफवाहें विधानसभा सत्र से पहले जानबूझकर फैलाई गई हैं और ये सब बस अफवाहें हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि, “विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है और किसी न किसी को अफवाह तो फैलानी ही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *