सुप्रीम कोर्ट: जस्टिस यूयू ललित सुप्रीम कोर्ट के 49 वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मुख मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ग्रहण की है।
यूयू ललित ऐसे दूसरे मुख्य न्यायाधीश हुए हैं जो वकील से सीधे मुख्य न्यायाधीश बने हैं। जस्टिस यूयू ललित से पूर्व जस्टिस एसएम सिकरी के ऐसे जज थे जो वकील से सीधे इस पद पर पहुंचे थे।
जानकारी के लिए जस्टिस उदय उमेश ललित इस पद पर 73 दिनों तक यानी 8 नवंबर, 2022 तक रहेंगे। यूयू ललित का कार्यकाल काफी कम समय के लिये होगा।
जस्टिस यूयू ललित को मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना की जगह नियुक्त किया गया है। सूत्रों ने दावा किया है कि यूयू ललित के कार्यकाल की समाप्ति के बाद जस्टिस वाईवी चंदचूड़ इस पद को संभालेंगे।
Leave a Reply