Acid Attack गोंडा : तीन दलित बेटियों पर सोते समय फेंका गया तेजाब, एक की हालत नाजुक

[object Promise]

गोंडा में यह मामला परसपुर क्षेत्र के पसका गांव का है। जहां के रामसजीवन (बदला नाम) की तीन बेटियों पर सोते समय तेजाब फेंका गया है। इन तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रह रही है।

रामसजीवन की 17 वर्षीया बेटी काजल (17 वर्ष), महिमा(12 वर्ष) तथा आठ वर्षीय सोनम छत की दूसरी मंजिल पर सो रही थीं। इसी दौरान तीनों पर तेजाब फेंका गया। रात ढाई बजे के करीब बड़ी बेटी खुशबू चिल्लाते हुए नीचे उतरी और रामऔतार से लिपट गई। इसके बाद दोनों भी चिल्लाते हुए नीचे उतरी। इनमें काजल का चेहरा और अन्य दोनों के हाथ झुलस गए थे। इनको लेकर परिवारीजन गोंडा जिला अस्पताल पहुंचे।

जहां काजल जो की बहनों में सबसे बड़ी है उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पसका चौकी इंचार्ज उमेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई जगह पर तलाश जारी है। इसके साथ ही हाल के दिनों में जहां-जहां से तेजाब खरीदा गया है, वहां की भी पड़ताल हो रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *