BBC documentary के विरोध में ABVP ने युनिवर्सिटी में चलाई कश्मीर फाइल्स

डेस्क। साल 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी डाक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं जेएनयू के बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर में बीबीसी की विवादित डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग भी की गई है।
साथ ही इसके जवाब में एबीवीपी ने यूनिवर्सिटी कैंपस में कश्मीरी पंडितों पर बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म भी दिखाई है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स कश्मीरियों की हत्याओं और पंडितों के पलायन को साफ दिखाती है। 
आपको बता दें कि, केंद्र सरकार द्वारा डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन को दिखाए जाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक भी लगा दी गई थी। वहीं गणतंत्र दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में वामपंथी दल स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) ने पीएम पर बनी विवादित डाक्यूमेंट्री भी दिखाई है। साथ ही इस अवसर पर हैदराबाद विश्वविद्यालय के 400 से अधिक छात्र भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर एसएफआई ने एक पोस्ट करते हुए छात्रों की एकता पर बधाई भी दी और एबीवीपी के हंगामा करने की कोशिशों को नाकाम करार दिया है।
जिसके बाद एबीवीपी ने भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग की गई है। 
विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रींनिंग दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में की गई थी और जेएनयू में तो इसको लेकर बवाल भी हुआ था। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध के बावजूद इसकी स्क्रीनिंग की गई थी। 
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर बीबीसी ने India: The Modi Question शीर्षक से दो पार्ट में एक नई सीरीज बनाई है बता दें इसका पहला पार्ट मगंलवार को जारी किया गया है। इस सीरीज में पीएम मोदी के शुरुआती दौर के राजनीतिक सफर पर बातें कहीं गईं हैं। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ उनके जुड़ाव, भाजपा में बढ़ते कद और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति की चर्चा भी इसमें की गई है वहीं मोदी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात में हुए दंगों का भी इसमें जिक्र है। और इस हिस्से में गुजरात दंगों में पीएम मोदी की कथित भूमिका की बात कही गई है। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो रहा है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *