ABP न्यूज़ की एंकर रुबिका लियाकत के ईद वाली फोटो पर टूट पड़े इस्लामी कट्टरपंथी, दी जा रही हैं उन्हें धमकियां?

[object Promise]

सोशल मीडिया पर यदि किसी क्षेत्र से जुड़ा कोई व्यक्ति तथाकथित बुध्दिजीवियों या उनके समर्थकों के अनुसार अपनी बात ना रखे, तो वे उसका जीना हराम कर देते हैं और सामने मिल जाए, तो ना जाने क्या कर देंगे। आजकल यही हो रहा है एबीपी न्यूज की एंकर रूबिका लियाकत के साथ। रूबिका लियाकत देश की जानी-मानी पत्रकार हैं और देशहित एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं।

[object Promise]
ABP न्यूज़ की एंकर रुबिका लियाकत के ईद वाली फोटो पर टूट पड़े इस्लामी कट्टरपंथी, दी जा रही हैं उन्हें धमकियां?

इसलिए वो हमेशा से ही एक वर्ग विशेष के निशाने पर ज्यादा रहती हैं। इस वक्त उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।  मई को उन्होंने रोजा इफ्तारी करते हुए अपनी फोटो ट्विटर पर पोस्ट की थी।एबीपी की एंकर रुबिका लियाकत अक्सर अपनी बेबाक राय के कारण इस्लामी कट्टरपंथियों के निशाने पर रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। रुबिका ने ईद के मौके पर अपनी एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वह पीले परिधान में नजर आती हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ईद मुबारक और येलो ट्विटर भी। इसके बाद कई यूजर्स ने उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। लेकन कट्टरपंथी इस तस्वीर को देखकर बिदक गए।

 

यहाँ बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब रुबिका लियाकत को किसी विशेष अवसर पर मजहबी कट्टरपंथियों ने निशाना बनाया हो। इससे पहले उनके जन्मदिन पर भी कई ऐसे ट्वीट सामने आए थे, जिनमें कुछ ऐसे ही मजहबी ठेकेदारों ने रुबिका के चरित्र पर सवाल उठा दिया था और उनकी पत्रकारिता को एकतरफा बताया था।

साथ ही एक यूजर ने उनके आभार संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें मुजरे वाली दलाल कहा था। आरफा नाम की यूजर ने लिखा था, “रुबिका लियाकत देश के लिए एक आतंकवादी से खतरनाक वायरस है। अगर देश में शांति चाहते हो तो ऐसे वायरसों के साथ मत दो इनका बायो काट करो। मुजरे वाली दलाल।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *