आप विधायक को मिली जमानत, बोले सत्य की हुई जीत

Breakingnews – दिल्ली की राउस अवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान को ज़मानत दे दी है। इन्हें बीते सप्ताह एंटी करप्शन ब्यूरो ने हिरासत में लिया था। आम आदमी पार्टी के विधायक पर यह आरोप लगा था कि जब यह वक़्फ़ बोर्ड के चैयरमेन थे तो इन्होने अपने पद का गलत उपयोग किया था।

इन्हें कोर्ट ने एक लाख रुपये के बांड पर जमानत दी है। उन्हें जमानत मिली तो उन्होंने इसे सत्य की जीत बताया है। विधायक का पक्ष रखते हुए एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने कहा की जो भी ऊपर आरोप लगाए गए हैं वह निर्थक है। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है। उनके पास एक एक पैसे का हिसाब रखा है।
उनकी दलीलों का विरोध करते हुए अन्य वकील अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि अभी यह मामला जमानत देने के स्तर पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने इस मामले में एजेंसी से झूठ बोला था कि उनका मोबाइल खो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *