डेस्क। पंजाब में भारी मतों से जीत कर सत्ता पाने वाली आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पांचों उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में पार्टी के कई दिग्गज़ नेताओ का नाम शामिल है। इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, ‘आप’ पंजाब के सह प्रभारी व विधायक राघव चड्डा, साथ ही पार्टी के पंजाब में चुनावी रणनीतिकार व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के संकाय सदस्यसंदीप पाठक, शिक्षाविद् व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के कुलपति अशोक कुमार मित्तल और लुधियाना के व्यवसायी संजीव अरोड़ा को पंजाब से राज्यसभा के लिए पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।
आपको बता दें कि हरभजन सिंह (भज्जी) ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि वह खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे। बताया गया है कि पंजाब के तत्कालीन सीएम भगवंत मान से निकटता की वजह से पार्टी भज्जी को राज्यसभा भेजने की तैयारी में हैं।
Leave a Reply