AAP ने साधा निशाना, कहा-डूब रही अर्थव्यवस्था, विधानसभा चुनाव में व्यस्त केंद्रीय मंत्री

[object Promise]

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अर्थव्यवस्था डुबोने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार के मंत्री विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं।

भारद्वाज ने एक खबर के जवाब में यह ट्वीट किया। खबर के अनुसार, एक व्यक्ति ने रविवार को अपने दो बच्चों की हत्या कर खुद हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा, आगे बहुत खतरनाक समय है, अर्थव्यवस्था डूबने के कारण पूरे परिवारों की हत्या के कई मामले सामने आ सकते हैं।

लोगों की नौकरी जा रही है, व्यापार में मंदी है, निवेशक भाग रहे हैं। केंद्र सरकार के मंत्री राज्य विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली में चुनाव के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों ने भाजपा के लिए प्रचार किया था।

मतदान के बाद सामने आए एग्जिट पोट में एक बार फिर से आप की सरकार बनती दिख रही है। इस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि ये सभी पोल गलत साबित होंगे और हम 48 सीट जीतकर सरकार बनाएंगे। सौरभ भारद्वाज ने इस पर पलटवार करते हुए कहा था कि तिवारी बहुत जल्द ही अध्यक्ष पद से हटने वाले हैं। एग्जिट पोल के दो मतलब निकल रहे हैं।

एक तो ये दिल्ली विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल है और दूसरा ये कि ये एग्जिट पोल दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से तिवारी के बाहर जाने का एग्जिट पोल है। आप 60 प्रतिशत से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। परिणाम से बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि उसने पूरी ताकत झोंक दी थी। हिंदू ही उन्हें दिखाएंगे कि धर्म का मतलब सभी को साथ लेकर चलना होता है।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *