डेस्क। हिंदी सिनेमा सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज से पहले उनकी नींद उड़ चुकी है। वो रातों को सही से सो नहीं पा रहे हैं। आमिर खान और करीना कपूर स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ कल 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।
बता दें कि ये फिल्म टॉम हैंक्स की हॉलीवुड क्लासिक ‘फॉरेस्ट गम्प’ की हिंदी रीमेक है, जो साल 1994 में रिलीज़ हुई थी।
फिल्म गुरुवार को दुनिया भर में रिलीज होगी। ये फिल्म आमिर खान की बिग बजट फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के बाद पहली सबसे बड़ी फिल्म होगी। हालांकि वह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसी कारण से आमिर अपनी इस फिल्म को लेकर काफी परेशान भी नज़र आ रहे हैं।
एक्टर ने कहा,”मैं वास्तव में रिलीज को लेकर काफी नर्वस हूं। मैं 48 घंटे से नहीं सोया हूं… मेरा दिमाग बड़ी ही तेज गति से चल रहा है। कभी मैं ऑनलाइन शतरंज खेलता हूं, खुद को व्यस्त रखने के लिए किताबें पढ़ने लग जाता हूं। मुझे लगता है कि मैं 11 अगस्त के बाद ही सो सकूंगा।”
एक्टर ने पीवीआर सिनेमा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में इस बात का खुलासा किया। साथ ही आमिर खान ने इवेंट के दौरान दर्शकों से फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में आने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि कई सालों की मेहनत से मैं ये फिल्म बना पाया हूं।”
वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म के बहिष्कार को लेकर कहा गया है कि,”अगर मैंने अपनी किसी हरकत से किसी को ठेस पहुंचाई है तो मुझे इसका बहुत दुख है। आगे वो बोले मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहता। मुझे लगता है कि अगर कुछ लोग मेरी फिल्म नहीं देखना चाहते हैं तो मैं इसका भी खुलकर सम्मान करूंगा।”
इसके बाद एक्टर ने आगे कहा,”मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखने आएं क्योंकि हमनें इसे बनाने में बहुत मेहनत की है।
Leave a Reply