9 नाबालिग लड़कियां दिल्ली शेल्टर होम से लापता , डिप्टी सीएम ने उठाए सख्त कदम

[object Promise]

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम से नौ नाबालिग लड़कियों के लापता होने की खबर है । मामले को लेकर सरकार सख्त है और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुख्य सचिव को वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है। एक दिसंबर और दो सिसंबर के बीच की रात लड़कियों लिए बने आश्रम में छापा मारा गया तो वहां से 9 लड़कियां गायब मिलीं। इस पर जिम्मेदार अधिकारियों का कहना था कि उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है कि लड़कियां कहां गईं। इसके बाद पुलिस में लड़कियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इन 9 लड़कियों को द्वारका के एक शेल्टर होम से 04.05.2018 को यहां ट्रांसफर किया गया था। ये लड़कियां मानव तस्करी और बड़े पैमाने पर यौन शोषण की शिकार थीं। दिल्ली सरकार ने इस मामले में विस्तृत जांच की बात कही है।

वहीं मामले में दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन ने डिप्टी सीएम को पत्र लिखकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दो दिसंबर की सुबह लोगों को लड़कियों के गायब होने की सूचना मिली है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. वहीं डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने मुख्य सचिव को वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *