88 प्रतिशत है दिल्ली में रिकवरी की रेट , सिर्फ 9 प्रतिशत लोग अब बीमार : सीएम केजरीवाल

88 प्रतिशत है दिल्ली में रिकवरी की रेट , सिर्फ 9 प्रतिशत लोग अब बीमार : सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केजरीवाल ने कोरोना वायरस को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की है। उन्होंने कहा राजधानी में कोरोना की स्थिति में सुधार है। आज दिल्ली मॉडल की चर्चा पूरे देश और दुनिया में हो रही है। दिल्ली में रिकवरी की रेट 88% है, केवल 9% लोग अब बीमार हैं और 2-3% लोग मारे गए हैं। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

कोरोना महामारी के दौरान लोगों की नौकरियां चली गईं। दिल्ली सरकार वेबसाइट http://jobs.delhi.gov.in लॉन्च कर रही है। जिन लोगों को काम के लिए स्टाफ चाहिए और जिनको नौकरी चाहिए वो सभी इस पर अपनी क्वालिफिकेशन भर सकते हैं।

इस वेबसाइट पर हम रोजगार बाज़ार शुरू कर रहे हैं। जहां पर नौकरी देने वाले और नौकरी लेने वाले आएंगे। लोगों को नौकरियां मिलेगीं। पहले 100 लोगों का टेस्ट करते थे तो 35 लोग कोरोना के मरीज़ मिलते थे लेकिन अब हम 100 का टेस्ट करते हैं तो 5 कोरोना के मरीज़ मिलते हैं। इसे पॉजिटिविटी अनुपात कहते हैं इसमें काफी कमी आई है। हमारे अस्पतलों में साढ़े 15 हज़ार बेड हैं जिसमें केवल 2800 मरीज बचे हैं,साढ़े12 हजार बेड खाली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *