86 वर्ष की उम्र में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, इस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने किया याद

86 वर्ष की उम्र में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, इस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने किया याद

चेन्नई। पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त टीएन शेषन का 86 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। शेषन ने चेन्नई में अंतिम सांस ली। वह भारत के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे। वह 12 दिसंबर 1990 से 11 दिसंबर, 1996 तक इस पद पर रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके लिखा है कि श्री टीएन शेषन एक शानदार जनसेवक थे। उन्होंने पूरी लगन और ईमानदारी के साथ भारत की सेवा की। चुनाव सुधारों के लिए किए गए उनके प्रयासों ने हमारे लोकतंत्र को और मजूबत और अधिक सहभागी बनाया है। उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है।

टी. एन. शेषन ने भारत के 18वें कैबिनेट सचिव के रूप में 27 मार्च 1989 से 23 दिसंबर 1989 तक सेवा दी है। सरकारी सेवाओं के लिए उनको साल 1996 में रमन मैग्सेसे अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। साल 1997 में टी. एन. शेषन ने राष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उनको जीत हासिल नहीं हुई थी। टी. एन. शेषन को के. आर. नारायण के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। रिटायर होने के बाद टी. एन. शेषन देशभक्त ट्रस्ट की स्थापना की और समाज सुधार में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *