[object Promise]
आईपीएस की ओर से मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, एडीजी जोन जय नारायण सिंह, केडीए वीसी राकेश कुमार सिंह समेत अन्य अफसरों को भेजी शिकायत में कहा कि चकेरी के देहरी सुजानपुर स्थित जमीन (गाटा संख्या 93 रकबा 2.622 बीघा) एनएचएआई की है।
गाटा संख्या 63 रकबा करीब 26 बीघा जमीन कानपुर विकास प्राधिकरण की है। इस पर सुरेश पाल, दीपक यादव व सुरेश कुमार शुक्ला का कब्जा है। इस संबंध में 2018 में तत्कालीन केडीए उपाध्यक्ष के आदेश के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। आईपीएस ने सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त कराने और आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई करने के लिए कहा है।
इन पर हैं इतने मुकदमे
दीपक पर गुंडा एक्ट के तीन समेत नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुरेश पर 14 व सुरेश कुमार पर 09 मामले दर्ज हैं।
Leave a Reply