नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजपथ पर 70वें गणतंत्र दिवस का जश्न कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। राजपथ पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेना प्रमुखों के साथ अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ध्वजारोहण के दौरान बैंड ने राष्ट्रगान बजाया और 21 तोपों की सलामी दी गई. इसी के साथ तिरंगा भी फहराया गया. इस साल गणतंत्र दिवस की थीम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़ी है।
आज भारत अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर दिल्ली के राजपथ परेड निकाली गई। गणतंत्र दिवस के पर्व भारत की शक्ति और सांस्कृति की झलक दिखी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राजपथ पर दी जा रही है सलामी, मुख्य युद्धक टैंक टी-90 भीष्म, इंफैंट्री कांबैट व्हीकल बीएमपी-2, के-9 वज्र तोप परेड के मुख्य आकर्षण केंद्र बनी रहीं।
दिल्ली के राजपथ पर मिलिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बच्चों की झलकी दिखाई गई। वहीं ‘सर्व धर्म समभाव’ और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती गोवा की झांकी दिखाई गई। स्वच्छता का संदेश देती राजपथ पर त्रिपुरा की झांकी दिखाई है। पहली बार असम राइफल्स की महिला कंटिनजेंट ने राजपथ पर मार्च निकाला।
दिल्ली और उत्तराखंड की झांकी निकाली गई। दिल्ली की झांकी में महात्मा गांधी और बिरला मंदिर को दिखाया गया। अंग्रेजों भारत छोड़ो और करो या मरो की थीम पर आधारित महाराष्ट्र की झांकी निकाली।
राजपथ पर सीमा सुरक्षा बल के ऊंट सवार दस्ते की सलामी दी। वहीं समुद्री सीमा के कर्तव्यनिष्ठ प्रहरी लेफ्टिनेंट कमांडर अम्बिका सुधाकरण के नेतृत्व में नौसेना का मार्चिंग दस्ता निकला।
इस बार गणतंत्र दिवस पर सेना की परेड निकाली जा रही है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व मेजर जनरल असित मिस्त्री कर रहे हैं।
लांसनायक नजीर अहमद वाणी को मरनोपरांत अशोक चक्र से नवाजा गया। इस मौके पर उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति से ये अवॉर्ड प्राप्त किया।
इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर तिरंगा फहरा दिया है। वहीं पीएम मोदी ने मोदी ने इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची और उनका तीनों सेनाओं के प्रमुख ने स्वागत किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने निजी ट्विटर हैंडल पर सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द!
वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिए जाने पर कहा कि प्रणब दा हमारे वक्त के सबसे उत्कृष्ट राजनेता हैं। उन्होंने दशकों तक देश की निस्वार्थ और अथक सेवा की है और देश की विकास यात्रा पर मजबूत छाप छोड़ी।
आगे लिखा कि उनकी इस बुद्धिमत्ता और मेधा के सानी से बहुत ही कम लोग वाकीफ होंगे। मुझे प्रसन्नता है कि उन्हें भारत रत्न जैसे सम्मान से सम्मानित किया गया।
70वां गणतंत्र दिवस पर सबसे पहले तमिलनाडु के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने झंड फहराया है। आंध्र प्रदेश के गवर्नर, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और ओडिशा गर्वनर ने फहराया झंडा।
वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में फहराया झंडा। छत्तीसगढ़ के रायपुर में सीएम भूपेश बघेल ने भी झंडा फहराया है।
जानिये गणतंत्र दिवस समारोह की 10 मुख्य बातें!
1. इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा रहे। वह अपनी पत्नी डॉक्टर शेपो मोट्सेप और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ समारोह में मौजूद रहे। वह पहली बार बतौर राष्ट्रपति भारत के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा 2 दिनों का है।
2. देश के सबसे पुराने अर्धसैनिक बल असम राइफल्स की महिला दस्ता ने पहली बार परेड में हिस्सा लिया। इस दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी ने किया।
3. सेना के जवानों की बाइकों पर हैरतअंगेज करतबों को देखकर बरबस लोग दांतों लगे उंगलियां दबा लिए। महिला जवान ने भी बाइक पर खतरनाक स्टंट को अंजाम दिया।
4. इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कई चीजें पहली बार हुईं। फ्लाइफास्ट में पहली बार बायोफ्यूल एयरक्राफ्ट ने हिस्सा लिया। इसके अलावा पहली बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नैशनल आर्मी के 4 पूर्व सैनिक भी राजपथ पर दिखाई दिए। सबकी उम्र 90 वर्ष से ऊपर है।
5. राजपथ पर परेड और झांकियों ने देश की आन, बान, शान और सांस्कृतिक विविधता का मुजाहिरा किया। पहली बार बारूदी सुरंग को डिटेक्ट करने वाले सिस्टम, मध्यम श्रेणी की सरफेस टु एयर मिसाइल के साथ-साथ अर्जुन आर्म्ड रिकवरी ऐंड रिपेयर वीइकल्स भी राजपथ पर दिखाई दिए।
6. इस साल बापू की 150वीं जयंती है। राजपथ पर 3 साल बाद रेलवे की झांकी निकली, जिसका थीम बापू का श्मोहनदास कर्मचंद गांधी से महात्मा गांधी तक का सफर रहा।
7. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी ब्प्ैथ् ने 11 साल बाद रिपब्लिक डे परेड में हिस्सा लिया। ब्प्ैथ् ही दिल्ली स्थित बापू की समाधि राजघाट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है। बापू की इस साल 150वीं जयंती है, इसी वजह से ब्प्ैथ् को परेड में शामिल होने का मौका मिला।
8. पहली बार सेना की गोरखा ब्रिगेड ने परेड में हिस्सा लिया। अपने अदम्य साहस और वीरता की वजह से खास पहचान बनाने वाली गोरखा ब्रिगेड 7 अलग-अलग गोरखा रेजिमेंटों को मिलाकर बनती है।
9. देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परम वीर चक्र के विजेता भी राजपथ परेड में शामिल रहे। परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर बाना सिंह, सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय कुमार भी परेड में शामिल हुए।
10. शानदार फ्लाइपास्ट ने राजपथ पर मौजूद भीड़ को रोमांचित कर दिया। सुखोई, जैगुआर, ब्-130श्र सुपर हरक्युलस और मिग-29 विमानों ने हवा में करतब से लोगों का दिल जीत लिया। समारोह का समापन फ्लाइपास्ट के साथ हुआ। आखिर में आसमान में खूबसूरत और रंग-विरंगे गुब्बारे छोड़े गए।
Leave a Reply