राजनीति: अभी हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस के नेतृत्व पर गम्भीर आरोप लगाए। वही अब गुलाम नबी आजाद के पार्टी से जाने के बाद इस्तीफों की झड़ी लग गई है। नबी के समर्थन में जम्मू कश्मीर कांग्रेस के 50 अधिक नेताओ में पार्टी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
50 नेताओ के इस्तीफे में जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद भी शामिल हैं। वही अगर हम बात समाचार एजेंसी एनआईए के दावे की बात करे तो उसके मुताबिक कांग्रेस के अब तक 64 नेताओ ने नबी के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
जानकारी के लिए बता दें गुलाम नबी आजाद ने बीते सप्ताह कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ा था। उन्होंने सोनिया गांधी को पांच पन्ने का पत्र लिखकर कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। नबी ने अपने इस्तीफे के पत्र में राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे और कहा था अभी वह बचकानी बाते करते हैं।
Leave a Reply