कांग्रेस: पांच राज्यो में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अब अपनी पार्टी को मजबूत करने और उसका पूरा फोकस लोकसभा चुनाव पर लगाने में जुटी हुई है। कांग्रेस देश के प्रमुख मुद्दों को समझकर उनपर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए लोकसभा चुनाव को जीतने की कोशिश में जुटी हुई है।
वही शिविर की रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस उदयपुर संकल्प में बड़े बदलाव की कवायद शुरू कर रही है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि उदयपुर शिविर में शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व नेता राहुल गांधी ट्रेन से जाएंगे।
उनके साथ पार्टी के 60 नेता चेतक एक्सप्रेस से उदयपुर तक का सफर तय करेंगे। 13 मई को सोनिया गांधी के भाषण के साथ इस शिविर की शुरुआत होगी इसमे 430 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
Leave a Reply