54 के टीचर ने 15 छात्राओं का किया यौन उत्पीड़न, मामला दर्ज

देश– आज देश मे महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब यह नही समझ आता है कि कौन महिलाओं का हितैषी है और कौन उनके खिलाफ साजिश रच रहा है।
वही इस बीच बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल से टीचर द्वारा छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि टीचर को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी उम्र 54 साल है। उसपर 15 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया है।
टीचर का नाम अंजनप्पा हेब्बल है। यह सरकारी स्कूल में बच्चो को फिजिकल एजुकेशन पढ़ता था। इसकी इन गंदी हरकतों का खुलासा तब हुआ। जब 9 वीं व 10 वीं की छात्राओं ने इसकी हरकतों के बारे में अपने परिजनों को बताया।
माता पिता ने इस बात की जानकारी स्कूल प्रिंसिपल को दी। स्कूल प्रिंसिपल ने जांच करवाई। तो पता चला की टीचर लंच के दौरान बच्चियों को गलत तरीके से छूता था और उनको चूमता था। जब आरोप की पुष्टि हुई तो पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
शिक्षक पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण यानी Pocso एक्ट और भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *