[object Promise]
केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत में इंटरनेट पहुंचाने के लिए ‘भारतनेट‘ नाम के एक नए प्रोजेक्ट की शुरूआत की है। इस प्रोजेक्ट के जरिए 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइवर से जोड़ा जाएगा। मोदी सरकार आपको इस प्रोजेक्ट में एक छोटा सा काम करने के बदले 50 हजार कमाने का मौका दे रही है।
करना होगा ये काम
सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए Logo डिजाइन करवा रही है। अगर आपको डिजाइनिंग आती है तो आप भारतनेट प्रोजेक्ट के लिए Logo तैयार कर सरकार को भेज सकते हैं। लोगो को तैयार करने के लिए कुछ नियम व शर्तें भी है, जिनके तहत Logo तैयार करना होगा। आप इसे ऑनलाइन ही सब्मिट कर सकते हैं।
50 हजार मिलेगा इनाम
इस प्रोजेक्ट के लिए भेजे गए लोगो में से जिसका लोगो सबसे अच्छा होगा उसे 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही संतोषजनक काम करने पर 10-10 हजार रुपए दिए जाएंगे। ये राशि सरकार 5 लोगों को देगी।
ऐसे करनी होगी एंट्री
अगर आप भी इसमें भाग लेना चाहते हैं, तो आपको 15 मई से पहले अपनी एंट्री करानी होगी। साथ ही आपwww.mygov.in/task/bharatnet-logo-design-contest/ पर क्लिक कर लोगो डिजाइन के लिए सभी नियम व शर्तें देख सकते हैं।
Leave a Reply