5 जनवरी तक जामिया में छुट्‌टी का एलान, छोड़ रहे हैं छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस

[object Promise]

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के जामिया के छात्रों का प्रदर्शन उग्र होने के बाद यूनिवर्सिटी ने आज पांच जनवरी तक छुट्‌टी करने के आदेश दे दिए है। इसके बाद सोमवार सुबह जामिया यूनिवर्सिटी में सन्नाटा पसरा हुआ है। जामिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में छात्र अब छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं।

आपको बताते जाए कि रविवार को दिल्ली पुलिस जामिया कैंपस में घुस गई थी, पुलिसकर्मियों ने अराजक तत्वों के जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में घुसे होने के संदेह पर सभी छात्रों को बाहर निकाल दिया था। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली में साउथ ईस्ट जिले में ओखला, जामिया, न्यू फ्रैंड्स कालोनी, मदनपुर खादर क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। नागरिकता संशोधन कानून के प्रदर्शन को देखते हुए पश्चिम बंगाल, मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, हावड़ा में इंटरनेट की सुविधा को बंद किया गया है।

दिल्ली पुलिस के द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज का पूरे देश में विरोध हो रहा है। पुड्डुचेरी यूनिवर्सिटी में छात्रों ने क्लास बायकॉट करने का ऐलान कर दिया है। हैदराबाद की मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने परीक्षा को बायकॉट करने का ऐलान कर दिया है। जामिया-AMU में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर देशभर में छात्रों से समर्थन मिल रहा है।

रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में हुए इसी विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है, जिसकी वजह से विवाद बढ़ता जा रहा है। दिल्ली ही नहीं बल्कि अलीगढ़, मुंबई, पुणे तक इस विरोध की आंच फैली हुई है, हर किसी की एक ही राय है कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये कानून संविधान के खिलाफ है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ माहौल बनाता है।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *