32 करोड़ आधार कार्ड को जोड़ा वोटर आईडी से : मुख्य चुनाव आयुक्त

[object Promise]

New Delhi, मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने कहा कि 32 करोड़ आधार संख्याओं को मतदाता पहचानपत्रों से जोड़ दिया गया है।

रावत ने कहा, उच्चतम न्यायालय से मंजूरी मिलने के बाद और 54.5 करोड़ आधार नंबर को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ दिया जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि और 54.5 करोड़ आधार नंबर को जोड़ने में कितना समय लगेगा, रावत ने कहा, हमने 32 करोड़ आधार नंबर को केवल तीन महीने में जोड़ने का काम किया गया है।

कर्नाटक स्थित मैथ्यू थॉमस ने आधार कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए गत नवम्बर में उच्चतम न्यायालय में अर्जी दायर की थी और दावा किया था कि यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है तथा बायोमेट्रिक प्रणाली सही तरीके से काम नहीं कर रही है।

ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर एक सवाल पर रावत ने कहा कि आयोग विश्वसनीय शिकायतों पर गंभीरता से विचार करेगा और उसका समाधान करेगा।

Read More : एक और घोटाला, Aircel ने बैंकों से की 15,500 करोड़ की ठगी!

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *