31 मार्च तक बढ़ाई छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि

31 मार्च तक बढ़ाई छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि

जयपुर। राज्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में आवेदन की अन्तिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है। पूर्व में यह तिथि 15 फरवरी थी।

उन्होंने बताया कि ऎसे विद्यार्थी जिनका गत कक्षा का परिणाम 29 फरवरी 2020 के पश्चात जारी हुआ है, के लिए पेपरलेस आवेदन पत्र ऑनलाइन पंजीकरण करने, आवेदन पत्र भरने के लिए छात्रवृृत्ति पोर्टल प्रारम्भ करने की नवीन तिथि 11 मार्च 2020 एवं अन्तिम तिथि 31 मार्च 2020 निर्धारित की गई है। इससे संबधित विस्तृत जानकारी http://www.scholarship.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है एवं विभागीय जिला कार्यालय में व्यक्तिशः एवं कॉल सेन्टर नं. 1800-180-6127 पर प्राप्त की जा सकती है।

The post 31 मार्च तक बढ़ाई छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि appeared first on Jan Sandesh Online.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *