19 हजार फीट की ऊंचाई पर सियाचिन में हिमस्खलन, 4 जवान शहीद, 2 पोर्टरों की भी मौत

19 हजार फीट की ऊंचाई पर सियाचिन में हिमस्खलन, 4 जवान शहीद, 2 पोर्टरों की भी मौत

श्रीनगर। सियाचिन में हुए हिमस्खलन के बाद बर्फ में दबने से भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा इस घटना में 2 पोर्टरों की भी मौत हुई है। बर्फ में दबे कुल 8 लोगों में से जिंदा बचे 2 अन्य जवानों का सैन्य अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

जवानों को बचाने के लिए सेना ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। खराब मौसम के बीच चलाए गए सर्च ऑपरेशन में इन जवानों को बर्फ से निकाला गया था।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सियाचिन में हुए हिमस्खलन के बाद भारतीय सेना के 8 जवान बर्फ में फंस गए थे। इस हिमस्खलन की सूचना के तुरंत बाद सेना ने यहां जवानों की खोज में तत्काल सर्च ऐंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों को निकालने के बाद इन्हें सैन्य अस्पताल में हेलिकॉप्टर के जरिए पहुंचाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *