यात्रियों के टिकट चेक करते और जुर्माना वसूलते 16 फर्जी TTE पकड़े गए

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार को यात्रियों के टिकट चेक करते और जुर्माना वसूलते 16 फर्जी TTE पकड़े गए हैं। हर शख्स के पास असली जैसा दिखने वाला आई-कार्ड और अपॅाइंटमेंट लेटर भी मिला है…गजब के फर्जीवाड़ा चला है जालसाज..

देश की औद्योगिक नगरी कानपुर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन को एक बड़ा तमगा मिला है, ये तमगा स्टेशन नही बल्कि कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि रेलवे के जिम्मेदार ईमानदार , अधिकारियों को मिला है। गजब है रेलवे का जिम्मेदारी भरा कदम,
आपको अचंभा होगा सुनकर की गुरुवार को यात्रियों के टिकट चेक करते और जुर्माना वसूलते 16 फर्जी टीटीई पकड़े गए हैं। अब सवाल ये है कि ये सब तब हो रहा था जब स्टेशनों पर कोरोना के चलते भीड़ कम है , यदि नॉर्मल दिनों की बात हो तो ये फर्जी टीटीई का आंकड़ा शायद अधिक होता होगा..? हर शख्स के पास असली जैसा दिखने वाला आई-कार्ड और अपॅाइंटमेंट लेटर भी मिला है। ये खेल जितना छोटा दिख रहा है उतना छोटा है नही क्योंकि ये सब यूँ ही छुपकर नही हुआ है बल्कि इसकी सेटिंग्स पूरी तरह होगी और वसूली की रकम ऊपर तक जाती होगी ?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *