Bihar: देश मे दरिंदगी की सीमा लांघते हुई अपराधियों का कलेजा नही कांपता आय दिन अपराध की ऐसी घटना सामने आ जाती है जिसे सुनकर दल दहल जाता है। वही अब खबर बिहार के बेतिया से है। जहाँ अपराधियों ने एक 12 साल की मासूम बच्ची के साथ अपराध की सभी हदें पार कर दीं।
2 किशोरों ने नाबालिग के साथ बेहरहमी की सभी हदों को पार कर दिया। पहले उसका बलात्कार किया जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो उसकी दोनो किशोरों ने पिटाई की उसका हाथ तोड़ दिया और नाबालिग की आंख फोड़ने की कोशिश की। बच्ची की हालत गंभीर है उसे बेतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक दोनो किशोरों को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में पूंछताछ की जा रही है। घटना बिहार के मझौलिया थाना क्षेत्र की है। जहां दो किशोरों ने दरिंदगी की सभी सीमाओं को लांग दिया। बच्ची खेत मे बकरी चराने गई थी। वही दो किशोर आ गए और उन्होंने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
जब बच्ची ने किशोरों की इस हरकत का विरोध किया तो वह उसे जबर्दस्ती एक सुनसान जगह ले गए और वहां उसका गैंगरेप किया। 12 साल की मासूम ने जब इसका विरोध किया तो किशोरों ने उसकी पिटाई की और उसका हाथ तोड़ दिया।
किशोरों पर आरोप लगा है कि उन्होंने मासूम के साथ बेहरहमी की सभी हदों को पार कर दिया है। उसकी आंख पर चोट लगी है। बताया जा रहा किशोरों ने नाबालिग बच्ची की आंख फोड़ने की कोशिश की है। बच्ची बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर अपने घर पहुंची तो परिजन उसे देखकर दंग रह गए।
परिजनों को बच्ची ने सारा वृत्तांत बताया तो परिजन उसे तुरंत थाने लेकर पहुंचे और मामले की तहरीर दर्ज करवाई और बेटी को बेतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। बेतिया के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र वर्मा ने बताया आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूंछताछ जारी है।
Leave a Reply