1 मार्च से अब तक दिल्ली में विदेश से लौटे 35 हजार, सभी रखे जाएंगे 14 दिन क्वॉरेंटाइन में

[object Promise]

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या रविवार को 30 हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा कि जो लोग निर्धारित नियमों का उल्लंघन करेंगे उन्हें दंडित किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने पूरे महानगर में 23 मार्च से लेकर 31 मार्च की मध्य रात्रि तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। दूसरी ओर, दिल्ली सरकार ने ऐसे 35 हजार लोगों की पहचान की है, जो 1 मार्च 2020 के बाद विदेश से लौटे हैं और दिल्ली में हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सुनिश्चित करें कि इन सभी लोगों को 14 दिन का होम क्वारेंटाइन लेना जरूरी है। यदि कोई शख्स कोरोना से संक्रमित हुआ है तो उसे अस्पताल के आइसोलेशन में रहना होगा। साथ ही दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि अगर कोई शख्स नियमों को तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन 35 हजार लोगों के सपर्क में आए लोगों पर भी नजर रखी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के 30 मामलों में छह महानगर के बाहर के हैं, दो कोलकाता और एक-एक मामला जम्मू, पंजाब, राजस्थान और आंध्रप्रदेश का है। विभाग ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह से कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। महानगर में शनिवार की रात तक घातक बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 27 थी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया था कि दिल्ली के सभी 7 जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन रहेंगे। बता दें कि यहां संक्रमण की वजह से 1 की मौत हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *