रोहतक।अभी लोग हैदराबाद में हुई घटना को भूले भी नहीं थे कि रोहतक में भी एक वहशी बाप ने अपनी नौ साल की बेटी को हवस का शिकार बना डाला। हालत बिगड़ने पर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ सिटी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मासूम का परिवार मूलत: बिहार का रहने वाला है। कुछ समय से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था, जिसके चलते दोनों ही अलग रहते हैं। करीब छह माह से उसका पति दूसरी कालोनी में बेटे के साथ रहता था। तीन बेटी अपनी मां के साथ रहती थी। मंगलवार दोपहर बड़ी बेटी की हालत अचानक बिगड़ने लगी। पूछने पर उसने अपनी मां को बताया कि रात के समय उसका पिता उसे अपने साथ मकान पर ले गया था, जहां उसके साथ गलत हरकत की गई।
बच्ची की हालत गंभीर होने के बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपित के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस जब तक कार्रवाई शुरू करती बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाद में कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में लिया। हालांकि पुलिस उसे हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं कर रही है।
घटना की सूचना मिलने पर रोहतक पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और मां के बयान पर पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।डीएसपी गोरख पाल राणा का कहना है कि आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि अभी तक आरोपी पिता फरार है। लेकिन उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है.।
Leave a Reply