हैदराबाद: 26 लाख रुपये के साथ फर्जी CBI ऑफिसर गिरफ्तार
हैदराबाद के आरजीआई हवाई अड्डे पर पुलिस ने फर्जी सीबीआई अधिकारी मखनवाजुल्ला नागेश्वर राव को 26 लाख रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से सीबीआई का फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है.
आरोपी हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रहा था, एयरपोर्ट में चेकिंग के दौरान उसके पास के 26 लाख रुपए की नकदी मिली. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि, उसका कोई जमीन विवाद है, जिसके लिए 26 लाख रुपयों की जरूरत है, इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस को सीबीआई का कार्ड दिखाकर रौब झाड़ने की कोशिश की और यही उसे महंगा पड़ गया.
पुलिस ने सीबीआई डिपार्टमेंट से आरोपी के बारे में पूछा तो पता चला कि इस आईडी नंबर का कोई ऑफिसर नहीं है. तब पुलिस ने उन्हें रोककर आयकर विभाग के हवाले कर दिया.
आरोपी ने इस फर्जी कार्ड के माध्यम से न सिर्फ पैसे कमाए, बल्कि पंचायत विभाग के कर्मचारी और आंध्रप्रदेश सचिवालय में भी काम किया. फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है.
Leave a Reply