हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में बड़ा बदलाव, 2 साल बाद शामिल हुआ ये धाकड़ गेंदबाज

[object Promise]

नई दिल्ली, भारतीय टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। युवा कैमरून ग्रीन की जगह अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन को टी20 टीम में शामिल करने का फैसला लिया गया है। भारत के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी दो टी20 मुकाबलों के लिए लियोन को टीम में जगह दी गई है।

ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने रविवार को भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले लियोन को टीम में शामिल करने का फैसला लिया। कैमरून को टीम से रिलीज कर दिया गया है वह रविवार को ही इंडिया ए के

[object Promise]
स्पिनर एश्टन एगर को काफ इंजरी हुई है। ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस भी चोटिल होकर सीरीज के बाहर हो चुके हैं। तेज गेंदबाज पैट कमिंस की चोट को देखते हुए ही टी20 सीरीज से बाहर करने का फैसला लिया गया था।

खिलाफ शुरू हो रहे वार्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया एक की तरफ से खेलेंगे। लियोन को टी20 टीम में जगह दिया जाना चौकाने वाला फैसला था क्योंकि पिछले दो साल से वह इस फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। 2018 में उन्होंने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 मुकाबला खेला था।

भारतीय टीम ने कैनबरा में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हराया था। इस मैच में एडम जंपा और मिशेल स्वेपॉन ने स्पिनर गेंदबाजी की कमान संभाली थी। जंपा ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया था जबकि स्वेपॉन ने सिर्फ दो ओवर की गेंदबाजी की थी और 21 रन खर्च कर एक बल्लेबाज को आउट किया था।

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त चोट से जूझ रही है और पहले टी20 के दौरान भी कप्तान आरोन फिंच चोटिल हो गए थे। उनके स्कैन की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। ऐसे में दूसरे टी20 मुकाबले में कप्तान के खेलने पर संशय बना हुआ है। वनडे सीरीज में चोटिल होकर नियमित ओपनर डेविड वार्नर पहले ही बाहर हो चुके

स्पिनर एश्टन एगर को काफ इंजरी हुई है। ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस भी चोटिल होकर सीरीज के बाहर हो चुके हैं। तेज गेंदबाज पैट कमिंस की चोट को देखते हुए ही टी20 सीरीज से बाहर करने का फैसला लिया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *