जस्टिस परेश उपाध्याय ने 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों में 327 वोटों के अंतर से ढोलका निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी नेता की जीत को चुनौती देते हुए कांग्रेस उम्मीदवार अश्विन राठौड़ द्वारा दायर एक याचिका पर पारित आदेश में भूपेंद्र सिंह चुडासमा का चुनाव रद्द कर दिया।
गुजरात हाई कोर्ट ने मंगलवार को राज्य की बीजेपी शासित सरकार में मंत्री भूपेंद्रसिंह चूडासमा के 2017 के चुनाव को कदाचार और हेरफेर के आधार पर खारिज कर दिया है। जस्टिस परेश उपाध्याय ने 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों में 327 वोटों के अंतर से ढोलका निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी नेता की जीत को चुनौती देते हुए कांग्रेस उम्मीदवार अश्विन राठौड़ द्वारा दायर एक याचिका पर पारित आदेश में भूपेंद्र सिंह चुडासमा का चुनाव रद्द कर दिया।
अपनी चुनावी याचिका में, अश्विन राठौड़ ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह चूडासमा ने चुनाव प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों में, विशेष रूप से वोटों की गिनती के समय, चुनाव आयोग के कई अनिवार्य निर्देशों का उल्लंघन किया था। मालूम हो कि भूपेंद्र सिंह चूडासमा को चुनाव जीतने के बाद राज्य सरकार में मंत्री पद मिला। फिलहाल राज्य की विजय रूपाणी सरकार में भूपेंद्र सिंह के पास शिक्षा, कानून और न्याय, विधायी और संसदीय मामलों से जुड़े अहम मंत्रालय हैं।
Leave a Reply