हरियाणा विधानसभा चुनाव : राजनीति के अखाड़े में BJP के पहलवान चित

[object Promise]

नई दिल्ली। राजनीति के अखाड़े में पहली बार लड़ने उतरे पहलवान योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) और बबीता फोगाट (Babita Phogat) को हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय जनता पार्टी ने इस बार तीन खिलाड़ियों को टिकट दिया था, जिसमें रेसलर बबीता फोगाट, रेसलर योगेश्वर और हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह शामिल थे।

वहीं हरियाणा की दादरी विधानसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी और पहलवान बबीता फोगाट भी चुनाव हार गई हैं। उनका मुकाबला जेजेपी के सतपाल सांगवान से था।

बड़ी बात ये है कि चुनाव लड़ने के लिए बबीता फोगाट ने हरियाणा पुलिस की नौकरी छोड़ी थी। वहीं योगेश्वर दत्त भी हरियाणा पुलिस में डीएसपी की नौकरी छोड़कर चुनाव लड़े लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) और कांग्रेस उम्मदीवार कृष्णा हुड्डा के बीच कड़ी टक्कर हुई।

शुरुआती रुझानों में योगेश्वर दत्त आगे चल रहे थे लेकिन अचानक पूरा खेल पलट गया और कृष्ण हुड्डा ने ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान को पटखनी दे डाली। योगेश्वर दत्त को चार हजार वोट से हार का सामना करना पड़ा।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *