हमारा चंद्रयान-2 फिर आया चर्चा में, भेजी चांद की 3D इमेज, ISRO ने की जारी

हमारा चंद्रयान-2 फिर आया चर्चा में, भेजी चांद की 3D इमेज, ISRO ने की जारी

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को चंद्रयान-2 के टेरेन मैपिंग कैमरे द्वारा क्रेटर के थ्रीडी व्यू की इमेज जारी की है। ये करीब 100 किलोमीटर ऑर्बिट से ली गई है। इस तस्वीर में चांद पर मौजूद गड्ढों, लावा ट्यूब (भविष्य में इन्हीं जगहों पर जीवन की संभावनाएं हैं), रिलेस (लावा ट्यूब के फट जाने से पैदा हुई जगह) के साथ कई ऐसी चीजें हैं, जो आगे शोध के लिए बहुत सहायक साबित हो सकती हैं।

गौरतलब है कि इसरो ने 22 जुलाई को चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया था। इसे आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले के श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया था। यह 20 अगस्त को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में घुसा। फिर 2 सितंबर को विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हुआ और लैंडिंग के लिए आगे बढ़ा। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम के उतरने की सारी प्रक्रिया सामान्य थी।

हालांकि अंतिम डेढ़ मिनट पहले जब विक्रम 2.1 किमी ऊपर था, तभी उसका इसरो से संपर्क टूट गया। 12 मिनट तक यह स्थिति रही। देर रात 2.18 बजे इसरो प्रमुख के सिवन ने बताया कि विक्रम से संपर्क टूट गया है। सिवन इससे काफी निराश थे, लेकिन बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी हौसला अफजाई की। इसरो अब दूसरे और मिशन में जुट गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *