स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोनावायरस पर राज्यसभा में बताया,अब तक देश में 29 मरीज सामने आए, गुलाम नबी आजाद ने दी येे सलाह

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोनावायरस पर राज्यसभा में बताया,अब तक देश में 29 मरीज सामने आए, गुलाम नबी आजाद ने दी येे सलाह

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आज राज्यसभा में कोरोनावायरस की जानकारी देते हुए बताया है कि अब तक देश में 29 मामले सामने आए हैं।
डॉ हर्षवर्धन ने आगे बताया कि कि देश में कोरोना के 29 मामले सामने आए हैं। केरल के 3 मरीज ठीक हो गए हैं। दिल्ली से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया, जो इटली से आया था। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर कोरोना वायरस के मामलों पर नजर बनाए हुए है। प्रधानमंत्री कार्यालय भी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि 4 मार्च तक 6,11,176 यात्रियों की अलग-अलग जगह पर स्क्रीनिंग हो चुकी है।

काेरोना वायरस के लिए 19 और लैब बनाई जा रही…
हॉ हर्षवर्धन ने बताया कि चीन के वुहान से भारतीयों को बचाया गया है। वहां से आए लोगों के टेस्ट निगेटिव पाए गए हैं। चीन, जापान, इटली जाने वाले लोगों का वीजा रद्द कर दिया गया है, जब तक जरूरी ना हो चीन, इटली ना जाएं। राज्यों की सहायता के लिए मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर दी है। कोरोना वायरस के मामलों की जांच के लिए 19 और लैब बनाई जा रही है, कोरोना को लेकर सरकार WHO के संपर्क में है।

वहीं कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने सलाह देते कहा है कि कोराेनावाइरस की स्क्रीनिंग रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडाें पर शुरू कर देना चाहिए। राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालयों के पास भी कंट्रोल रूम बनाए जाए। घरों में आजकल यह अफवा फैली हुई है क्या खाएं और क्या नहीं खाएं। इसके लिए सरकार को विश्व स्वास्थ्य संगठन से संपर्क करके खान-पान की जानकारी एकत्रित करके जनता को अवगत कराएं। जनता में अभी कई प्रकार के भ्रम फैले हुए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *