स्वतंत्रता दिवस के दिन पाकिस्तान ने भारत में लगाई थी सेंध, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया खुलासा

नई दिल्ली, एएनआइ। स्वतंत्रता दिवस के दिन पाकिस्तान द्वारा देश के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी की निजी वेबसाइट हैक की गई। पाक के हैकरों ने वेबसाइट में फ्री कश्मीर और पाकिस्तान से संबंधित संदेश डाले थे और भारत सरकार को चेतावनी दी थी। इस घटना की जानकारी आज गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी के कार्यालय ने हैदराबाद में दी है।

हैकिंग की घटना के बाद वेबसाइट अस्थाई रूप से अनुपलब्ध है और आम लोगों के लिए अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस वेबसाइट को हैक करने के पीछे का मकसद देश के लोगों तक गलत संदेश पहुंचाना था। अभी तक इस हैकिंग में किसी तरह के डाटा चोरी की कोई खबर नहीं मिली है।

स्वतंत्रता दिवस के दिन पाकिस्तान ने भारत में लगाई थी सेंध, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया खुलासा
पाक के हैकरों ने वेबसाइट में फ्री कश्मीर और पाकिस्तान से संबंधित संदेश डाले थे और भारत सरकार को चेतावनी दी थी।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के धिकारियों ने यह भी दावा किया कि वेबसाइट में सरकार से संबंधित डेटा नहीं था।वेबसाइट पर मंत्री, उनकी सार्वजनिक गतिविधियों और राजनीतिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई थी।अधिकारियों ने बताया कि वेबसाइट में मंत्री जी किशन रेड्डी का काम उनकी प्रोफाइल और व्यक्तिगत विवरण थे, जो सभी सार्वजनिक डोमेन में हैं।

स्वतंत्रता दिवस के दिन पाकिस्तान ने भारत में लगाई थी सेंध, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया खुलासा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *