सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी में आई तेजी, क्या हैं कीमतें

[object Promise]

नई दिल्ली, सोने की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार सुबह मामूली गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव बुधवार सुबह 0.04 फीसद या मात्र 19 रुपये की गिरावट के साथ 50,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.10 फीसद या 48 रुपये की गिरावट के साथ 50,081 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

[object Promise]
सोने की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार सुबह मामूली गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी 2021 वायदा के सोने का भाव बुधवार सुबह 0.04 फीसद या मात्र 19 रुपये की गिरावट के साथ 50020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने के विपरीत चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार सुबह बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.52 फीसद या 356 रुपये की तेजी के साथ 68,453 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में बुधवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भी तेजी देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.13 फीसद या 2.40 डॉलर की तेजी के साथ 1,885.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.18 फीसद या 3.30 डॉलर की तेजी के साथ 1,881.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर बुधवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.98 फीसद या 0.26 डॉलर की बढ़त के साथ 26.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.38 फीसद या 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 26.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *