सोने के दाम में अच्छी-खासी तेजी, चांदी हुई काफी महंगी, क्या हो गए हैं भाव जानें

[object Promise]

नई दिल्ली, पीटीआइ। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने एवं चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 385 रुपये की बढ़त के साथ 49,624 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में सोने का बंद भाव 49,239 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 1,102 रुपये की भारी बढ़ोत्तरी के साथ 66,954 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में यानी बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 65,852 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी के मूल्य में बढ़ोत्तरी से भारतीय बाजार में मूल्यवान धातुओं की कीमतों पर असर पड़ा।

[object Promise]
Gold Price Today कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन से जुड़े मामलों के सामने आने के बाद दुनियाभर में सोने एवं चांदी की कीमतों में गुरुवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली। दरअसल डिमांड बढ़ने से कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम (Gold Price in International Market)

वैश्विक स्तर पर सोने का मूल्य बढ़त के साथ 1,878 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत 25.80 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *