सोनिया गांधी ने दिल्ली में ‘भारत बचाओ’ रैली में बोला हमला, कहा ….

[object Promise]

नई दिल्ली। देश की राजधानी के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के खिलाफ ‘भारत बचाओ’ रैली में कांग्रेस नेताओं ने हमला बोला है। इस रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि देश की हालत खराब, घरों से बाहर निकलें और आंदोलन करें। देश में अंधेरी नगरी चौपट राजा की व्यवस्था हाे गई है। सोनिया गांधी ने कहा कि आज देश के लिए कठोर संघर्ष करना है।किसान के लिए, युवाओं के लिए, ग़रीब के लिए, माताओं-बहनों-बच्चियों के लिए, दलितों-आदिवासियों के लिए संघर्ष करना है।

अपडेट…

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि देश को बचाना है तो हमें कठोर संघर्ष करना होगा। आज हमारे युवा, इस तरह की बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं जैसा दशकों में नहीं हुआ। लगी लगाई नौकरियां जा रही हैं, उनके सामने अंधेरा ही अंधेरा है। आज जब मैं किसान भाइयों की दशा देखती हूं तो बहुत तकलीफ होती है, उन्हें अपने खेतों के लिए सही समय पर बीज नहीं मिलता आसानी से खाद नहीं मिलता, पानी-बिजली नहीं मिलती, फसल के उचित दाम नहीं मिलते। सोनिया गांधी ने कहा कि हमारे कामगार भाई-बहन दिनरात मजदूरी में लगे रहते हैं, सर्दी-गर्मी की परवाह किए बिना काम करते रहते हैं। फिर भी उन्हें दो जून की रोटी नहीं मिलती, छोटे कारोबारी मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण तबाह हो गए हैं। वो बैंक कर्ज नहीं दे पा रहे, पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने की खबरें आ रही हैं।

-कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बोले-मैं मर जाउंगा पर माफी नहीं मांगूगा…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इतने छोटे मैदान में इतने सारे बब्बर शेर और शेरनियां कैसे खड़े कर दिए हैं। यह हमारा कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता। एक इंच पीछे नहीं हटता। देश के लिए अपनी जान देने से नहीं डरता, उन लोगों ने मुझे कहा कि माफी मांगिए। मांफी मांगू, मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। मेरा नाम राहुल गांधी है, मैं मर जाउंगा पर माफी नहीं मांगूगा। माफी नरेन्द्र मोदी को मांगनी है, मोदी को देश से माफी मांगनी है, अमित शाह को देश से माफी मांगनी है। क्यों मांगनी है यह बताने आया हूं। इस देश की आत्मा, इस देश की शक्ति इसकी अर्थव्यवस्था थी। पूरी दुनिया देखती थी कि इंडिया में क्या हो रहा है।

प्रियंका गांधी ने बताया, भाजपा है तो क्या-क्या मुमकिन..
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ये देश एक आंदोलन से उभरा है। भाजपा के 6 सालों के राज के बाद जीडीपी पाताल पर है, छोटा व्यापारी नाखुश है। बीजेपी है तो 4 करोड़ नौकरियां नष्ट हैं, फिर भी हर बस स्टॉप हर इश्तेहार में मोदी मुमकिन है। भाजपा है 100 रुपए प्याज़ मुमकिन है। 4 करोड़ नौकरी नष्ट होना मुमकिन है, 15000 किसानों की आत्महत्या मुमकिन है। भाजपा है जो कानून देश के खिलाफ है मुमकिन है, भाजपा है तो हमारे पीएसयू का बिकना मुमकिन है।-प्रियंका ने अपने भाषण में उन्नाव की घटना को याद दिलाते हुए कहा है कि पीड़ित परिवार का दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि जब मैंने एक छोटी सी बच्ची से पूछा कि बड़ी होकर तुम क्या बनोगी तो पहले तो उसने कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में उसने कहा कि जो वकील से बड़ा होता है यानी वह जज बनना चाहती है। उसके पिता को देख कर मुझे आपने पिता की याद आई है। इस देश मे जो हो रहा है उसे रोकने का हमारा कर्तव्य है जो आज अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ेंगे, वो इतिहास में कायर कहलाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *