सोना चमका, चांदी में आई गिरावट, जानिए क्या हो गई हैं कीमत

[object Promise]

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के हाजिर भाव में मामूली तेजी दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में शुक्रवार को मात्र 8 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। इस तेजी से दिल्ली में सोने का भाव 49,959 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने के भाव में यह मामूली तेजी वैश्विक बाजारों में उछाल के चलते दर्ज की गई है। इससे पहले पिछले सत्र में गुरुवार को सोना 49,951 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने से इतर चांदी के हाजिर भाव में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को चांदी के भाव में 352 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी की कीमत 52,364 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में गुरुवार को चांदी 52,716 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *