सेना प्रमुख जनरल नरवणे तनाव के बीच आज करेंगे लेह का दौरा

[object Promise]

नई दिल्ली। चीन के साथ जारी तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे सेना कमांडरों का सम्मेलन खत्म होने के बाद लेह का दौरा करेंगे। सेना प्रमुख इस दौरे पर ऑन-ग्राउंड स्थिति और चीनी सेना के साथ वार्ता में प्रगति की समीक्षा करने के लिए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सेना प्रमुख ने सोमवार को दिल्ली में सेना के शीर्ष कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। सेना के अधिकारियों के अनुसार, कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे चरण के लिए सभी कमांडर दिल्ली में हैं। उत्तरी और पश्चिमी दोनों मोर्चों पर स्थिति की समीक्षा के लिए 22-23 जून को सेना कमांडरों का सम्मेलन आयोजित किया गया है।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और चीन लद्दाख की गलवन घाटी में हिंसक झड़प के बाद सीमा तनाव को कम करने के लिए सैन्य-स्तरीय वार्ता कर रहे हैं। इस झड़प में 20 भारतीय सैनिकों ने अप्रतिम बहादुरी का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। चीनी सेना को भी इसमें काफी नुकसान पहुंचा है। चीन ने यह कबूली है कि झड़प में उसका कमांडर भी मारा गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *