सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने इंद्रजीत लंकेश से की पूछताछ नशीली दवाओं के सेवन को लेकर

बेंगलुरु, एएनआइ। कन्नड़ फिल्म उद्योग में भी ड्रग और नशीली दवाओं का भंडाफोड़ हो रहा है और इसको लेकर जांच भी शुरू कर दी गई है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में नशीली दवाओं के प्रयोग पर फिल्म निर्माता इंद्रजीत लंकेश आज सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) पहुंचे। फिल्म निर्माता लंकेश ने सीसीबी के अधिकारियों के सवालों का सामना किया और ड्रग्स एवं नशीली दवाओं को लेकर जानकारी साझा की।

सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने इंद्रजीत लंकेश से की पूछताछ नशीली दवाओं के सेवन को लेकर
फिल्म निर्माता लंकेश ने सीसीबी के अधिकारियों के सवालों का सामना किया और ड्रग्स एवं नशीली दवाओं को लेकर जानकारी साझा की।

सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने बताया कि नशीली दवाओं के खिलाफ लड़ाई (Fight against drugs) में उनसे पूछताछ कर उचित कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही सीसीबी ने कहा कि हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि ड्रग्स के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन करें और इससे जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *