महोबा, श्रीनगर थाना क्षेत्र के पिपरामाफ गांव में फेसबुक पर पोस्ट अपलोड करने के बाद युवक ने खेत स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह तीन बजे युवक ने पोस्ट की, जिसमें उसने लिखा कि प्यार में धोखा खाकर बहुत जी लिये… अब घुट-घुटकर नहीं जिया जाता। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
पिपरामाफ गांव निवासी 26 वर्षीय भारतेंदु दुबे खेत की रखवाली करने के लिए गया था। सुबह आसपास के खेत वाले पहुंचे तो देखा कि भारतेंदु का शव फांसी के फंदे पर पेड़ से लटक रहा था। इसकी जानकारी किसानों ने स्वजन व पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया। खुदकुशी से पहले उसने सुबह तीन बजे फेसबुक पर आखिरी पोस्ट अपलोड की।
फेसबुक पर लिखी ये बात…
…हाय दोस्तों मेरी लास्ट पोस्ट है। प्यार में धोखा खाकर बहुत जी लिए। घुट-घुटकर अब नहीं जिया जाता। रोज-रोज मरने से अच्छा है एक बार मर जाऊं। भगवान करे आपको किसी से कोई धोखा न मिले।पोस्ट में उसने एक युवती की फोटो भी अपलोड की है।
कल होनी थी पेशी
भारतेंदु का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। डेढ़ साल पहले वह युवती को भगा कर ले गया था और करीब डेढ़ माह तक दोनों साथ रहे थे। मामले में दर्ज मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को उसकी कोर्ट में पेशी होनी थी।
Leave a Reply