सुप्रीम कोर्ट के 50% से अधिक कर्मचारी हैं कोरोना की गिरफ्त में

[object Promise]

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसद से अधिक कर्मचारी कोविड-19 संक्रमण की चपेट में हैं। फिर से संक्रमण के इतने अधिक मामलों के मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट के सभी जज सोमवार को अपने-अपने घरों से मामलों की सुनवाई करेंगे। इसके मद्देनजर संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कोर्ट रूम सहित पूरे कोर्ट परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है इसलिए आज सभी बेंच निर्धारित समय से एक घंटा देरी से अपना काम शुरू करेंगी। इसके तहत सुबह के 10.30 बजे से बैठने बाली जजों की बेंच सुबह के 11.30 से बैठेगी  और जो बेंच सुबह के 11 बजे से बैठने वाली थी वह दोपहर 12 बजे से अपना काम शुरू करेगी।

कोर्ट की ओर से जारी नोटिस के अनुसार जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस अशोक भूषण की स्पेशल बेंच सुबह 10.30 बजे से अपना काम शुरू करने वाली थी जो एक घंटा देर से अपना काम शुरू करेगी।  इसके अलावा मामलों का फिजिकल (भौतिक) मेंसन फिलहाल निलंबित कर दिया गया है, हालांकि वर्चुअल माध्यम से मेन्सनिंग जारी रहेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *