सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम की जमानत याचिका पर फैसला

सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम की जमानत याचिका पर फैसला

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम की जमानत याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट आईएनएक्स मीडिया केस में अपना निर्णय सुनाएगा। आपको बताते जाए कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में उन्हें 5 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने गत गुरुवार को मामले पर निर्णय सुरक्षित रख लिया था। इस दौरान ईडी ने अदालत में बताया था कि वह उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को भी अरेस्ट करना चाहती है और वे प्रॉटेक्शन हटने का इंतजार कर रहे हैं।

आपको बताते जाए कि उनके खिलाफ सीबीआई ने भी केस दर्ज किया था जिसमें उन्हें जमानत मिल चुकी है। अगर उन्हें ईडी के केस में जमानत मिलती है तो वह जेल से बाहर आ जाएंगे। इससे पहले ईडी के केस में चिदंबरम ने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। इस पर जज ने कहा था कि पहली नजर में मामला गंभीर है और अपराध में उनकी सक्रिय भूमिका भी रही है। जज ने कहा कि अगर जमानत दी गई तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा।

उल्लेख है कि आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को 2007 में 305 करोड़ रुपए के विदेशी फंड प्राप्त करने के संबंध में अनियमितता मिली है। यह पाया गया था कि फंड के लिए क्लियरेंस देने में विदेश निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) में गड़बड़ियां हुई थीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *