नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अपना अहम फैसला सुनाया। फैसले में मुम्बई व पटना पुलिस को जांच के दायरे से हटाकर सीबीआई को जांच सौंपी गई है। पटना में दर्ज एफआईआर को मुम्बई ट्रांसफर करने के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज कराई थी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना में दर्ज कराई गई इस प्राथमिकी में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों पर अपने बेटे सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए है। सूत्रों की माने, तो सीबीआई की ओर से गठित टीम देर शाम तक मुम्बई पहुंच जाएगी और मामले की जांच शुरू कर देगी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से महाराष्ट्र सरकार को सीबीआई की जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है। मुम्बई पुलिस की ओर से सुशांत सिंह राजपूत मामले में लिए गए बयान व दस्तावेजों को भी सीबीआई को सौंपने के निर्देश दिए गए है। मुम्बई पुलिस की जांच में मामले में अभी तक 56 व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए है।
सुसाइड या हत्या? – अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुम्बई के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके पाए गए थे। सुशांत की मौत को करीब दो माह बीतने के बाद भी मुम्बई व पटना पुलिस को लेकर इसकी जांच में पेच फंसा हुआ था। जिसके चलते लम्बे समय से सुशांत का परिवार व फैंस मामले की जांच सीबीआई की ओर से करने की मांग कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के केस की जांच सीबीआई को सौंपने से महाराष्ट्र सरकार और मुम्बई पुलिस को बड़ा झटका लगा है, इतना ही नहीं अभिनेत्री रिया को भी झटका लगा है। क्योंकि महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की जांच ,खुद करना चाहती थी, वहीं रिया इस मामले को पटना से मुंबई ट्रंासफर करवाना चाहती थी। सीबीआई टीम सुशांत सिंह की मौत को लेकर अब जांच करेगी की यह सुसाइड था या हत्या। सुशांत के परिवार का मनना है कि सीबीआई जल्द ही मामले में पड़ताल कर दोषियों को सजा दिलाकर न्याय दिलाएगी।
Leave a Reply